हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi: होली के दिन भजनपुरा में बड़ा हादसा, एक सेकेंड में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO

विज्ञापन
बिल्डिंग का नाम ग्राउंड प्लस था। यह जर्जर हो चुकी थी।

Delhi: होली के दिन देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ। यहां भजनपुरा इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह महज एक सेकेंड में भरभराकर ढह गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत बचाव कार्य जारी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

तेज आवाज के साथ गिरी बिल्डिंग

यह पूरा मामला भजनपुरा के विजय पार्क इलाके का है। वीडियो के अनुसार, एक तीन मंजिला बिल्डिंग धीरे-धीरे झुकने लगी। इसके बाद तेज आवाज के साथ ढह गई। हादसे की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबे में लोगों को ढूंढा जा रहा है। लेकिन अभी कोई अप्रिय सूचना नहीं आई है।

समय रहते लोगों को कर दिया गया था बाहर

बता दें कि बिल्डिंग का नाम ग्राउंड प्लस था। यह जर्जर हो चुकी थी। जिसे समय रहते खाली करा लिया गया था। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा CM बने, साथ में 8 विधायकों ने भी ली शपथ, कैबिनेट की 3 कुर्सी खाली, जानें वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें