Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को हंगामेदार तरीके से आगाज हुआ। हंगामे के कारण LG के भाषण से पहले से ही सदन की कार्यवाही ठप हो गई। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के भाषण से पहले ही सदन के अंदर हंगामा कर दिया।
बजट सत्र के शुरुआत में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बजट भाषण से पहले ही भाजपा और आप विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हंगामे को देखते हुए उपराज्यपाल के भाषण से पहले ही सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए ठप हो गई।
भाजपा विधायकों ने केजरीवाल से की इस्तीफे की मांग
दिल्ली बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की, जबकि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ ‘मोदी-अडानी भाई भाई’ के नारे लगाए। इस बीच, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सदन में व्यवस्था लाने के लिए भाजपा विधायक अनिल बाजपेयी समेत भाजपा के तीन विधायकों को बाहर निकालने का आदेश दिया।
भाजपा विधायकों के बाहर निकाले जाने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना का बजट भाषण शुरू हुआ। उन्होंने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र के मामले में विकास की सराहना की। दिल्ली के एल-जी वीके सक्सेना ने कहा, “दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जा रहा है। मौजूदा क्षमता में 16 हजार से अधिक बेड जोड़ने के लिए नए अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं।”
आप सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी
केजरीवाल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्तता को लेकर दिल्ली बीजेपी ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया। केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला गुरुवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया था। केंद्र शासित प्रदेश में मुद्दों पर चर्चा के लिए भाजपा ने ने बजट सत्र को 10 दिनों तक बढ़ाने का भी नोटिस दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 hr agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
8 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
23 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines