Delhi Blast New Video: दिल्ली ब्लास्ट का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रेड लाइट पर वाहनों के बीच i20 कार दिख रही है और 10 सेकंड के अंदर धमाका हो जाता है. धमाका होने के बाद आग की लपटें और लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं. धमाके का यह वीडियो अब तक का सबसे क्लोज वीडियो है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि धमाका हुआ और लोग अपनी गाड़ियों से निकलकर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. चीख पुकार मची है और काला धुआं फैल गया है.
धमाके में 12 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास सड़क पर भीड़ के बीच कार धमाका हुआ, जिससे भड़की आग ने आस-पास की कारों को भी चपेट में लिया. धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए. केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में एक रिजॉल्यूशन पास करके धमाके को आतंकी हमला माना गया और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को हमले की जांच सौंपी गई. दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और फॉरेंसिक डिपार्टमेंट भी जांच कर रहा है. गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में आतंकी हमले की FIR दर्ज की गई है.
इस्तेमाल हुआ विस्फोटक पदार्थ
धमाका 10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे हुआ और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ. आतंकी हमले के लिए हरियाणा नंबर की हुंडई i20 कार का इस्तेमाल किया गया, जिसमें मिलिट्री-ग्रेड विस्फोटक (जैसे RDX या अमोनियम नाइट्रेट) भरा हुआ था. ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर का कनेकशन फरीदाबाद और पुलवामा में पकड़े गए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से था, जिसमें डॉक्टर शामिल थे. आतंकी उमर ने कुछ दिन पहले 2 कारें एक i20 और एक फोर्ड इकोस्पोर्ट खरीदी थी. i20 कार से दिल्ली में आतंकी हमला किया, जो हरियाणा से दिल्ली में एंटर हुई थी. लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार हरियाणा के नूंह जिले के गांव खंडावली में सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी मिली.
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
9 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
12 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines