Delhi Blast latest update: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए आतंकी हमले की प्रशंसा करने पर राज्य भर से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. आतंकी हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हमले में गाड़ी चला रहे कश्मीरी डॉक्टर डॉ उमर उन-नबी की मौत हो गई. मुख्यमंत्री सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में जीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए कहा कि 100 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट की जांच जारी है.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट
मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में असम भर में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए लोगों में रफीजुल अली (बोंगैगांव), फौरीद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजाई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मुल्ला उर्फ बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा) शामिल हैं. हिंसा का महिमामंडन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
आतंक का समर्थन करने वालों को नहीं बख्शेंगे
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ असम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है, जो आगे भी जारी रहेगा. आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को पकड़ेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. ये लोग असम में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर घटनास्थल पर विस्तृत जांच जारी है. दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के कर्मी गुरुवार को संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं. अब तक, लाल किले के पास हुए विस्फोट के लिए गिरफ्तार किए गए कुल आठ लोगों में एक महिला और तीन डॉक्टर शामिल हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
4 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
5 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
6 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines