Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार धमाके के मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने अब चौथी संदिग्ध कार सामने आई है. यह संदिग्ध ब्रेजा कार फरिदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी हुई बरामद हुई है. मामले की जानकारी के बाद एटीएस और एनआई की टीम भी कार की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है. इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही हैं.
अब तक सामने आई 4 कारें
दिल्ली में हुए धमके के बाद जांच में अब तक 4 गाड़ियां सामने आ चुकी हैं. जिनमें एक डॉ शाहीन के नाम पर पंजिकृत मारूति स्विफ्ट थी पुलिस टीम को यह कार फरीदाबाद में रेड के दौरान बरामद हुई थी. इसी कार में टीम को असॉल्ट राइफल भी बरामद हुई थी. दूसरी गाड़ी सफेद रंग की i20 थी, इसी गाड़ी को उमर नबी चला रहा था और इसी कार में धमाका किया गया था. वहीं फिर तलाश की गई तीसरी गाड़ी की, जो थी लाल रंग की इको स्पोर्ट, इसे भी पुलिस टीम ने फरीदाबाद के खंदावाली गांव के पास ईदगाह से बरामद किया था. फिलहाल इस लाल रंग की कार की जांच जारी है. इसके बाद अब चौथी संदिग्ध कार सामने आई है। यह ब्रेजा कार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग से बरामद की गई है. फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस को अस्थायी रूप से सील कर दिया है. वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछताछ की जा रही है कि यह वाहन कब और किसने पार्क किया था.
सोमवार की शाम हुआ था कार में विस्फोट
माना जा रहा है कि बरामद की गई यह चौथी ब्रेजा कार भी डॉ. उमर नबी की मूवमेंट और नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जांच में सामने आया है कि यह ब्रेजा कार भी उसी डॉ शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी एक और कार छापेमारी के दौरान पड़ी गई थी. बीते सोमवार की शाम 6 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास अचानक चलती कार में ब्लास्ट हुआ था. इसके बाद भड़की आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि सड़क पर लोगों के शरीर के अंग बिखरे पड़े हुए दिखे. कई लोग तो जल चुके थे. लाल किला और चांदनी चौक के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. इस ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली दहल गई. घटना के बाद तमाम जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. तभी से इसमे लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: बदरपुर टोल पर पैसे देते दिखा आतंकी उमर, CCTV फुटेज से जुड़ रहीं कड़ियां
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
4 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
7 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
7 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
22 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines