Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. ANI को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर करीब 20 लाख रुपये जमा किए थे. ये सारे पैसे बाद में उमर को धमाके के लिए सामान खरीदने के लिए सौंपे गए. यह भी बताया गया कि इन पैसों को लेकर सभी सदस्यों के बीच में विवाद भी था, जिसके लिए ग्रुप भी बनाया गया था.
गुरुग्राम और नूंह से खरीदा सामान
लाल किला कार धमाका में एक डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन का नाम सामने आया. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इन चारों ने मिलकर 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे. इन पैसों को उन्होंने उमर को दे दिया. इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और उसके आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये का सामान खरीदा. इसमें 20 क्विंटल से ज्यादा NPK उर्वरक भी था.
ये भी पढ़ें: धमाका करने वाला जैश-ए-मोहम्मद संगठन क्या है? जम्मू-कश्मीर से दिल्ली ब्लास्ट तक कैसे जुड़े इसके तार
जानकारी के मुताबिक, इन पैसों को लेकर उमर और मुजम्मिल के बीच झगड़ा भी हुआ था. इसके लिए उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप भी बनाया था. इसक अलावा, ये जानकारी भी सामने आई कि देश के कई शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट होने वाले थे, पुलिस ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया है.
आरोपी उमर और मुजम्मिल के कमरों डायरियां बरामद हुई हैं. इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें लिखी थीं. इसके अलावा, डायरियों में करीब 25 लोगों के नाम लिखे थे, जिनका ताल्लुक फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर से था.
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी डॉ. उमर की नई फोटो आई सामने, तुर्कमान गेट के पास मस्जिद में आया नजर
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
40 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
16 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
19 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
20 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
23 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines