Delhi Blast Latest5 Update: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में तेजी लाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार सुबह लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में स्थित खंदारी बाजार में डॉ. शाहीन के घर पर छापेमारी की. ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम भी एजेंसी के साथ मौजूद रही. कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली, जिसमें शाहीन के पिता सईद अंसारी और उनके बड़े बेटे शोएब से लंबी पूछताछ की गई. टीम डिजिटल गैजेट्स, दस्तावेज और कुछ अहम सामग्री अपने साथ लेकर गई.
सुबह से दोपहर तक चला ऑपरेशन
सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम तड़के खंदारी बाजार पहुंची और तुरंत घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान आस-पास का इलाका पुलिस निगरानी में रहा और किसी को भी घर के करीब आने की अनुमति नहीं थी. घर के भीतर बंद दरवाजों के बीच पूछताछ चलती रही, जबकि बाहर फोर्स तैनात रही.
करीब सुबह से 11:45 बजे तक चले ऑपरेशन के बाद टीम बिना किसी प्रतिक्रिया के वापस लौट गई. मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर किसी अधिकारी ने बयान देना उचित नहीं समझा. इसके अलावा शाहीन के दूसरे ठिकाने यानी उसके भाई डॉ परवेज के मड़ियांव स्थित घर पर भी छापा मारा गया.
10 सदस्यीय टीम, महिला अधिकारी भी शामिल
छापेमारी में NIA और एटीएस के लगभग दस अधिकारी शामिल थे, जिनमें एक महिला अधिकारी भी मौजूद थी. टीम ने घर के हर हिस्से की तलाशी ली और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज समेत कई दस्तावेज जब्त किए.
यह भी पढ़ें- दिल्ली: स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, 3 आतंकवादी गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़े तार
बीस दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब शाहीन के घर पर सुरक्षा एजेंसियों ने दस्तक दी हो. इससे पहले 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से इसी घर में तलाशी अभियान चलाया था. उस कार्रवाई के बाद शाहीन के पिता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया था और किसी से बातचीत नहीं की थी. उनका कहना था कि उनकी बेटी से जुड़े गंभीर आरोपों पर विश्वास करना मुश्किल है. आज एनआईए की रेड के बाद भी परिवार ने वही रुख अपनाया और टीम के रवाना होते ही घर का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया.
(लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines