Delhi BJP Release New Poster: दिल्ली में अगले सप्ताह तक केंद्रीय चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। इस बीच बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है। जिस पर लिखा है, ‘AAPदा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’। बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी चुनावी हिंदू लिखा पोस्टर जारी कर चुकी है। पोस्टर में बीजेपी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू नाम से संबोधित किया।
दिल्ली में अब तक आप और बीजेपी में वोटर लिस्ट को लेकर भी सियासी बहस जारी है। इसको लेकर भी बीजेपी एक पोस्टर जारी कर चुकी है। जिस पर लिखा है फर्जी वोटर्स से इश्क है, महाठग ओरिजनल, वोटर लिस्ट में स्कैम 2024। बीजेपी ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैंकड़ों वोट बना दिया था।
बीजेपी के पोस्टर पर आप ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को अब तक का सबसे महानतम नेता बताया है। पार्टी के पोस्टर में दिल्ली के हाॅस्पिटल और स्कूलों का तस्वीरों के साथ जिक्र किया गया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब? सामने आया बड़ा अपडेट
पीएम ने रैली को किया संबोधित
बता दें कि बीजेपी का नया पोस्टर पीएम मोदी के कल के दिए नारे पर आधारित है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 4500 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा पीएम ने 1600 परिवारों को घरों की चाबियां सौंपी। इस दौरान पीएम ने निशाना साधते हुए कहा बीते 10 साल में दिल्ली में एक बड़ी आपदा घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। अब दिल्ली वालों ने इस आपदा के खिलाफ जंग छेड़ दी है। यहां का वोटर आपदा से दिल्ली को मुक्त करने की ठान चुका है। दिल्ली का हर नागरिक और वोटर कह रहा है, आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi: कांग्रेस ने CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को दिया टिकट, कालकाजी में दिलचस्प हुआ मुकाबला
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
13 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
15 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
17 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines