इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। पूरे देश में नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही नवरात्रि पर सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, दिल्ली में भाजपा के दो विधायकों रविन्द्र नेगी और नीरज बसोया ने नवरात्रि के दौरान शहर में मटन की दुकानें बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मटन की बिक्री से हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईद पर बकरा काटने की कोई जरूरत नहीं है।
‘बकरा काटने की क्या जरूरत’
भाजपा के रविन्द्र नेगी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों के सामने भी मीट की दुकानें लग जाती हैं। यह हिंदुओं का त्योहार है और मीट की दुकानें देखकर हमारी भावनाएं आहत होती हैं। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। मीठी ईद पर सेवइयां खाई जा सकती हैं, बकरा काटने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही यह निर्देश पूरी दिल्ली में लागू न हो, लेकिन वे अपने पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र में दुकानें बंद रखने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान विधायक नेगी ने अपने नगर निगम पार्षद के कार्यकाल को भी याद किया, जिसके दौरान उन्होंने इसी मुद्दे की वकालत की थी।
बंद होनी चाहिए मांस की दुकानें
भाजपा के विधायक नीरज बसोया ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद होनी चाहिए। शहर के आवासीय क्षेत्रों में मांस की दुकानें नहीं होनी चाहिए। ये मांस विक्रेता गुंडागर्दी करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम आवासीय क्षेत्रों में मांस की दुकानें बंद करने के लिए एक पत्र लिखेंगे।
यह भी पढ़ें: मुफ्त इलाज के साथ दिल्ली में डबल हेल्थ बेनिफिट! आयुष्मान भारत योजना पर क्या है सरकार का प्लान?
साल बंद रहनी चाहिए मीट की दुकानें
बसोया ने आगे कहा कि रिहायशी इलाकों में मीट की दुकानें न केवल नवरात्रि के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल बंद रहनी चाहिए। ऐसी दुकानें सिर्फ कमर्शियल एरिया तक ही सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में मीट की दुकानें खुली हैं। बसोया ने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर उनसे शहर में इन दुकानों को बंद करने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह कर रहा हूं।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
8 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
9 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
13 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
14 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines