Honey Trapping: दिल्ली में एक यूट्यूबर कपल पर आरोप है कि उन्होंने एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाया और उससे 80 लाख रुपये की उगाही कर ली। कपल पर ठगी करने और झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। कपल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर का निवासी है और वह विज्ञापन एजेंसी चलाता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह दिल्ली के शालीमार बाग की रहने वाली नामरा कादिर नाम की एक महिला के संपर्क में आया, जो कुछ महीने पहले सोहना के एक होटल में काम के बारे में बात करने के लिए आई थी। कादिर के साथ विराट उर्फ मनीष बेनीवाल नाम का एक अन्य व्यक्ति भी थी।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित बिजनेसमैन ने कादिर को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए 2.50 लाख रुपये का भुगतान किया। थोड़े दिनों के बातचीत के बाद बिजनेसमैन ने कादिर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बिजनेसमैन ने बताया कि इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान विराट ने वीडियो शूट कर लिया और इस वीडियो के आधार पर कादिर और विराट ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
धीरे-धीरे कर 80 लाख रुपये वसूले
बिजनेसमैन ने बताया कि कादिर ने उसे यह कहते हुए धमकाना शुरू कर दिया कि वह उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराएगी। इसके एवज में कादिर ने कारोबारी से धीरे-धीरे 80 लाख रुपये वसूल लिये। कारोबारी के मुताबिक, परेशान होकर उसने कादिर और विराट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने 10 अक्टूबर को दंपति को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने अंतरिम जमानत के लिए गुरुग्राम की अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने दोनों की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 50 के थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 388 (किसी भी व्यक्ति को डराकर जबरन वसूली), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
16 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines