Live Babarpur Assembly Election Result 2025 Updates: बाबरपुर विधानसभा सीट दिल्ली में 1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से ही अस्तित्व में बनी है। इस विधानसभा सीट पर अब तक हुए 7 विधानसभा चुनाव में चार बार BJP, 1 बार कांग्रेस और 2 बार आम आदमी पार्टी जीत हासिल कर चुकी है। इस बार बाबरपुर सीट बीजेपी अनिल वशिष्ठ, आप ने गोपाल राय और कांग्रेस ने हाजी मोहम्मद इशराक खान को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। अभी तक की काउंटिंग में AAP के गोपाल राय ने जीत हासिल की है। वहीं, BJP के अनिल कुमार वशिष्ट हार गए हैं।
| बाबरपुर सीट | नाम | पार्टी |
| जीत | गोपाल राय | AAP |
| हार | अनिल कुमार वशिष्ट | BJP |
बाबरपुर विधानसभा सीट 2025
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल राय (दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री ) ने जीत हासिल की, जिनको 84,776 वोट मिले थे। इस दौरान उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नरेश गौड़ थे, जिन्हें 51714 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार अन्वीक्षा जैन को 5,131 वोट मिले थे। बाबरपुर विधानसभा सीट पर मुस्लिमों की संख्या करीब 35 फीसदी है। जबकि हिंदुओं की आबादी 65 फीसदी है। बाबरपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। भौगोलिक तौर पर देखें तो बाबरपुर की सीमा उत्तर में यमुना विहार, पश्चिम में मौजपुर, दक्षिण में सीलमपुर और पूर्व में छज्जुपुर से जुड़ी है।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव
बाबरपुर विधानसभा सीट पर 2015 में भी गोपाल राय ने 76179 वोटों से जीत हासिल की थी। इस दौरान भी उनके सामने भाजपा के नरेश गौड़ ही थे, जिनको 40908 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के जाकिर खान 9952 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। इस सीट के इतिहास की बात करें तो नरेश गौड़ ही थे, जो 1993 में हां से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 1998 के चुनाव में भी नरेश गौड़ ने जीत हासिल की। इसके बाद 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार विनय शर्मा ने जीत हासिल की। 2013 में नरेश गौड़ जीते, इस दौरान गोपाल राय तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 के बाद से यहां का चुनाव नरेश गौड़ और गोपाल राय के इर्द गिर्द ही घूम रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines