हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मॉरिशस जाने की चाहत में अपने मालिक को लुटवाया, मोबाइल की जांच हुई तो खुल गया भेद, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
crime news

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, 18 मार्च की रात 11: 58 बजे जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के मुकरबा चौक पर ऑटो पार्ट्स कारोबारी राजेश अग्रवाल के साथ लूटपाट हुई। बाइक सवार एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारककर घायल किया और उनसे 8 लाख 80 हजार रुपए और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया।

नौकर को उतारने के लिए सड़क पर रुका था कारोबारी 

वारदात के दौरान कारोबारी अपनी कार में थे। उनके साथ उनका नौकर मनीष था और वह मनीष को उतारने के लिए मुकरबा चौक पर रुके थे। इस दौरान मौका पाकर बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस को हुआ नौकर पर शक, मोबाइल रिकॉर्ड खंगाला गया 

पुलिस के अनुसार मनीष के मोबाइल फोन रिकॉर्ड से पता चला कि वह बदमाश से मिला हुआ है। मनीष की निशानदेही पर आरोपी सतनाम को पकड़ा गया। मनीष ने बताया कि वह सतनाम के मकान में किराए पर रहता है और वह मॉरिशस जाना चाहता था। जिसके लिए उसने लूटपाट की साजिश रची। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बैग और अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola