Delhi Election : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को आरके पुरम, मेहरौली और छतरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘‘आप’’ प्रत्याशियों को भारी जन समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह महिलाओं की तरह सभी छात्रों के लिए भी बस यात्रा मुफ्त करेंगे। साथ ही, हर महिला को 2100 रुपए प्रतिमाह मिलेगा और बुजुर्गों का सारा मुफ्त मुफ्त किया जाएगा। पहले सरकारी स्कूलों में मकड़ी के जाले लगे होते थे, लेकिन आज उन्हीं स्कूलों को अरविंद केजरीवाल ने शानदार बना दिया है। भाजपा कह रही है कि जो काम केजरीवाल कर रहे हैं, वहीं हम भी करेंगे। जब ओरिजनल मौजूद है तो डुप्लिकेट की क्या जरूरत है?
संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया ताकि देश उसी के मुताबिक चलेगा। यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि संविधान को पीछे रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चाहते हैं कि उनके फरमान से यह देश चलेगा। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कहता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के फरमान से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से यह देश चलेगा।
अमेरिका के लोग कह रहे- अरविंद केजरीवाल से सीखो
संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एयर कंडीशन क्लासरूम बनाने का काम किया है। साथ ही, सरकारी स्कूलों में एथलीट और हॉकी ग्राउंड बनवाए। स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाया। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप हिंदुस्तान आईं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के स्कूल देख लो तो मेलानिया ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के सरकारी स्कूल देखने हैं। पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो लेकिन आज अमेरिका के लोग कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से सीखो।
“छात्रों को भी मिलेगी फ्री बस यात्रा”
संजय सिंह ने कहा कि हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए जिसमें 200 तरह की जांच फ्री होती हैं और दवाई भी मुफ्त मिलती है। अरविंद केजरीवाल जब झुग्गियों में जाते थे तो लोग उनसे कहते थे कि हमें गहने गिरवी रखकर बिजली का बिल भरना पड़ा। बिजली का 10-10 हजार रुपए का बिल आता है। अरविंद केजरीवाल ने उनके दर्द को समझा और बिजली मुफ्त कर दी। संजय सिंह ने कहा कि हमारे छात्र पूछते थे कि महिलाओं के लिए तो बस फ्री कर दी लेकिन छात्रों के लिए कब फ्री बस की सुविधा होगी? उन छात्रों के लिए भी अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। छात्रों के लिए भी बस की यात्रा पूरी तरह फ्री होगी।
यह भी पढ़ें : सफाई कर्मचारियों को केजरीवाल देना चाहते हैं पक्का घर, PM मोदी को पत्र लिखकर की ये मांग
संजय सिंह ने कहा कि ये अभी हमारे यूपी और बिहार के लोगों को गालियां दे रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरके पुरम में 3800 लोगों के वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया था। संजय सिंह ने कहा कि इनका नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बड़का झूठ्ठा पार्टी है। ये दिन रात सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने माताओं और बहनों के लिए एक गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे तो दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में 2100 रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि के रूप में दिए जाएंगे। ‘संजीवनी योजना’ के तहत बुजुर्गों का मुफ्त इलाज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि झाड़ू बहुत काम की चीज है। घर की सफाई के लिए झाड़ू चाहिए। दिल्ली और देश की सफाई करने के लिए झाड़ू चाहिए और भाजपा के दिमाग पर सवार सत्ता का भूत उतारने के लिए भी झाड़ू ही चाहिए। इसलिए 5 फरवरी को झाड़ू मार-मारकर भाजपा वालों का भूत उतार देना।
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
3 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
5 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
7 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
22 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines