Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली में नई सरकार कामकाज शुरू कर चुकी है। शपथ लेने के बाद से ही दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता लगातार एक्शन में हैं। उन्होंने आज दोपहर 1 बजे सचिवालय में पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बीच खबर है कि दिल्ली का नई विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से बुलाया गया है। इसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद का चुनाव और कैग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।
सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चुनाव होगा। स्पीकर चुने जाने के बाद इस सत्र में सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि पहला सत्र 24-25 और 27 फरवरी को चलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि पहले 5 साल से पैंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट की फाइलें सार्वजनिक की जाएगी। जिनमें शीशमहल से लेकर शराब घोटाले की रिपोर्ट भी शामिल है।
ये भी पढ़ेंः शपथ के बाद एक्शन में CM रेखा गुप्ता, आतिशी और पूर्व मंत्रियों के निजी स्टाफ हटाए
बीजेपी ने भ्रष्टाचार को बनाया था मुद्दा
बता दें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लगातार एक्शन में हैं। उन्होंने आज पूर्व सीएम आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी हैं। चुनाव में पीएम मोदी ने आप के भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया था। पीएम मोदी ने कहा कि आपदा वाले कट्टर बेईमान निकले हैं। उन्हें भी आपदा वालों से मुक्ति मिली है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी पार्टी के सीएम और मंत्री जेल गए। वह खुद भ्रष्टाचारी निकले। शराब घोटालों ने दिल्ली को बदनाम कर दिया।
ये भी पढ़ेंः CM रेखा गुप्ता ने अपने पास क्यों रखें ज्यादा विभाग? बनीं दिल्ली कैबिनेट में सबसे व्यस्त मंत्री
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 hr agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
20 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
20 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines