Ashish Sood on CAG Report: दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कैग रिपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन से बाहर मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट आने दीजिए। उसे स्टडी किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसने (आप) जनता का पैसा लूटा उन्हें लौटाना तो पड़ेगा ही।
आशीष सूद ने मीडिया के पूछने पर कहा कि दिल्ली की जनता के लिए किए गए अपने वादों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। आगे आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाएंगे। हमारा काम सबको जवाब देगा।
काम देगा जवाब, कैग रिपोर्ट आने के बाद होगी सख्त कार्रवाई
आशीष सूद ने आप के आरोपों पर कहा कि विपक्ष से हमें कोई उम्मीद नहीं है। विपक्ष केवल आरोप लगाना जानती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम विपक्ष को जवाब देगा। मीडिया द्वारा कैग रिपोर्ट पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट आने दीजिए, जिसने भ्रष्टाचार किया है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।
बीजेपी सरकार का पहला सत्र शुरू, अरविंदर सिंह लवली ने इन्हें दिलाई शपथ
बता दें आज दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है। सीएम रेखा गुप्ता ने बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। वहीं, इससे पहले प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सीएम, डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ें: भगत सिंह-आंबेडकर की फोटो हटाने पर आतिशी का विधानसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- ‘विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव’
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines