Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो चुका है। राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार आप, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। बीजेपी अब तक 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं आप सभी 70 सीटों पर तो कांग्रेस 48 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। दिल्ली में अब तक 7 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, इस दौरान कई मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे हैं। कुछ सीटों पर तो हार का मार्जिन 100 वोट से भी कम रहा।
दिल्ली का सियासी सफर करीब 32 साल पुराना है। कुछ मुकाबले ऐसे रहे जहां वोट का अंतर सिर्फ 50 वोट से भी कम का रहा। 1993 के विधानसभा चुनाव में आदर्श नगर सीट से बीजेपी के जयप्रकाश यादव 40 वोट से विजयी हुए थे। वहीं 2008 में राजौरी गार्डन सीट से कांग्रेस के दयानंद चंडीला 46 वोट से विजयी हुए थे। 2008 बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 43 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी।
ये भी पढ़ेंः Nupur Sharma की दिल्ली BJP में फिर से एंट्री! बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें
दिल्ली चुनाव में करीबी 5 मुकाबले
वहीं बात करें दिल्ली के अन्य करीबी मुकाबलों की तो 2003 के विधानसभा चुनाव में साकेत सीट से बीजेपी के विजय जाॅली ने 121 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 19़98 के विधानसभा चुनाव में रोहतास नगर सीट से कांग्रेस के राधेश्याम ने 167 वोट से जीत दर्ज की थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में आरकेपुरम सीट से बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा ने 326 वोट से जीत दर्ज की थी।
पिछले तीन चुनाव का परिणाम
बता दें कि साल 2013 के चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, लेकिन यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चली। इसके बाद 2015 में एक बार फिर विधानसभा के चुनाव हुए। इस बार आप को 70 में से रिकाॅर्ड 67 सीटें मिली, जबकि बीजेपी 3 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने फिर एक बार बड़ी जीत दर्ज की। आप को 62 सीटें मिली। जबकि बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस एक बार फिर 0 पर सिमट गई।
ये भी पढ़ेंः क्यों बना INDIA गठबंधन? दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
19 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
20 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines