Kasturba Nagar Assembly Seat: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद सियासी पारा हाई है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कस्तूरबा नगर सीट पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कांटे का मुकाबला है। तीनों दलों के प्रत्याशी जमकर पसीना बहा रहे हैं। पिछले दो चुनाव में यह सीट आप ने जीती है। आप के सामने इस बार हैट्रिक लगाने की चुनौती है।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
वहीं, बीजेपी एक बार फिर इस सीट पर जीत की कोशिश कर रही है। 2020 में आप ने यह सीट काफी कम अंतर से जीती थी। कांग्रेस प्रत्याशी के आने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया है। चुनाव के लिए तीनों प्रमुख दलों ने अपने नामों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस बार यहां से रमेश पहलवान को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त पर दांव खेला है। 2020 में यहां से आप के मदन लाल ने जीत हासिल की थी।
बीजेपी यहां से लगा चुकी हैट्रिक
मदन लाल ने बीजेपी के रविंदर चौधरी को 3165 वोटों से हराया था। अभिषेक दत्त तीसरे नंबर पर रहे थे। आप को 37100, बीजेपी को 33935 वोट मिले थे। यह सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी। पहली बार यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। 1998 के चुनाव में भी बीजेपी के उम्मीदवार सुशील चौधरी ने जीत हासिल की थी। 2003 के चुनाव में लगातार तीसरी बार बीजेपी ने जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई थी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
2008 में कांग्रेस के नीरज बसोया ने बीजेपी को मात दी थी। 2013 में आप के मदन लाल जीते थे। कस्तूरबा नगर सीट का निर्वाचन क्षेत्र कोड 42 है। इस सीट पर कुल 91449 वोटर हैं, जिनमें 50812 पुरुष और 40635 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 2 हैं। कस्तूरबा नगर सीट पर 14 फीसदी वोटर अनुसूचित जाति से हैं। इसके बाद मुस्लिम आबादी आती है, जो 5.2 फीसद है। इसके अलावा जैन वोटर 0.5 फीसद और ईसाई 1 फीसद हैं।
यह सीट नई दिल्ली संसदीय इलाके में आती है, जिसे राजधानी की पॉश सीटों में शुमार किया जाता है। इसी सीट में लाजपत नगर जैसा इलाका शामिल है, जो कपड़ों और जूतों का बड़ा बाजार है। यहां प्रमुख मुद्दे ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, सड़कों की खराब हालत और पानी की किल्लत हैं। इस इलाके में कई सरकारी कॉलोनियां भी आती हैं। देखने वाली बात होगी कि इस सीट पर किस पार्टी को वोटरों का साथ मिलेगा?
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
11 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
8 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
12 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines