Delhi Police Security Arrangements: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी को मतदान है। करीब 1.55 करोड़ लोग वोट डालेंगे और 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में वोटिंग होगी। 13766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 3100 से ज्यादा क्रिटिकल बूथ हैं। इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरी दिल्ली कड़ी निगरानी में है। पैरामिलिट्री फोर्स की 220 कंपनियां, 25 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान और 10 हजार होम गार्ड पूरी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं।
वाहनों और लोगों की ली जा रही तलाशी
दिल्ली से लगते चारों बॉर्डर आज रात को सील कर दिए जाएंगे। CCTV और ड्रोन कैमरों से हर इलाके पर नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्रों के बाहर दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी है। अति संवदेनशील पोलिंग बूथों और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर EVM मशीनें और चुनाव अधिकारी, कर्मचारी, स्टाफ सुरक्षित पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की 121 बड़ी और 43 छोटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वाले शख्स और गाड़ी का चेकिंग और सर्च की जा रही है।
अति संवदेनशील बूथों पर रहेगी खास नजर
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था मधुप कुमार तिवारी और रवींद्र सिंह यादव ने चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे कहीं से भी शराब बांटने, नकदी बांटने की सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई करें। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर खास नजर रखें। वोटरों को डराने और लुभाने की कोशिश जैसी गतिविधियां न होने पाएं। दिल्ली पुलिस ने सभी पोलिंग बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। संवदेनशील पोलिंग बूथों पर खास नजर रहेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
2 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
5 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
6 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
6 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
7 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
9 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
9 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
9 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines