Delhi Assembly Elections: एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल टीडीपी के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आप के शासन में दिल्ली में पीने के पानी और ड्रेनेज के पानी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने आप सरकार को ‘हाफ इंजन वाली’ सरकार कहा। इस दौरान नायडू ने आप की सभी कल्याणकारी योजनाओं को विफल बताया। उन्होंने कहा कि धन जुटाए बिना जनकल्याण की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली एक असफल मॉडल है।
यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला
सिर्फ वही लोग कल्याण की बात कर सकते हैं, जो संपत्ति बनाते हैं। संपत्ति को बनाने के लिए राज्य का विकास करना होता है। दिल्ली आज दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन चुकी है, जो दिनोंदिन गरीब होती जा रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? दिल्ली को अब पीएम मोदी के मॉडल की जरूरत है। इस दौरान ANI से बातचीत में नायडू ने कथित तौर पर दिल्ली में हुए शराब घोटाले को लेकर भी बात की, जिसके लिए केजरीवाल को जेल जाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?
नायडू ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है, दोनों राज्यों में इनका मॉडल विफल हो चुका है। दिल्ली में नाले और पीने के पानी में अंतर नहीं रह गया है। ये लोग खुद भ्रष्टाचार की बात करते हैं, हर दूसरे घोटालों की तुलना में शराब घोटाला सबसे बुरा है। आज दिल्ली के लोग मौसमी प्रदूषण ही नहीं, राजनीतिक प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। दिल्ली को विकास के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।
5 फरवरी को होगी वोटिंग
बता दें कि इस समय एनडीए में बीजेपी के बाद टीडीपी ही दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार बीजेपी को उम्मीद है कि दिल्ली में उसकी सरकार बन जाएगी, लेकिन असलियत नतीजों के बाद ही पता लगेगी। पिछले चुनाव में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटें जीती थीं।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
15 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
22 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines