Chhatarpur Assembly Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी और आप के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय है। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। आप और बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। छतरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला है। पहली बार परिसीमन के बाद 2008 में इस सीट पर चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के बलराम तंवर बीजेपी कैंडिडेट से 5 हजार वोटों से जीते थे।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
इसके बाद कांग्रेस को जीत नहीं मिली। 2013 में यहां से बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर जीते थे। कांग्रेस के बलराम तंवर 34 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, आप कैंडिडेट ऋषिपाल ने 22 हजार वोट हासिल कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई थी। 2015 के चुनाव में आप के करतार सिंह तंवर 22 हजार वोटों से जीतकर विधायक बने थे। उनको 67644 वोट मिले थे। बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर को 45405 और कांग्रेस के बलराम तंवर को सिर्फ 9339 वोट मिले थे।
इनके बीच होगा मुकाबला
2020 में दूसरी बार आप के करतार सिंह तंवर जीते, लेकिन इस बार जीत का अंतर कम हो गया। आप कैंडिडेट को 69411 और बीजेपी कैंडिडेट को 65691 वोट मिले थे। कांग्रेस ने सतीश लोहिया को मैदान में उतारा था, जिनको सिर्फ 3874 वोट मिले। बीजेपी परिसीमन के बाद सिर्फ एक ही बार छतरपुर सीट जीत सकी है। यह सीट दक्षिणी दिल्ली संसदीय इलाके के अंतर्गत आती है। पिछले दोनों चुनाव में बीजेपी को नंबर 2 पर संतोष करना पड़ा था। इस बार बात करें तो चेहरे सेम हैं, पार्टियां अलग।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?
आप ने मौजूदा विधायक करतार तंवर का टिकट काटकर बीजेपी से आए ब्रह्म सिंह तंवर को दिया है। इसके बाद करतार बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिनको यहां से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने राजेंद्र तंवर को टिकट दिया है। छतरपुर सीट पर कुल 140971 वोटर हैं, जिनमें 79597 पुरुष और 61374 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर जाट समाज और किसान वर्ग से जुड़े वोटर निर्णायक हैं। देखने वाली बात होगी कि इनका साथ किस पार्टी को मिलता है?
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
12 mins agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
22 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines