Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गजों को हार मिली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे बड़े नेताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अपनी हार के बाद सौरभ भारद्वाज पहली बार मीडिया के सामने आए। आम आदमी पार्टी की हार पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन सब कारणों के परे कोई बड़ी चीज है, कोई विचित्र चीज है और वो कभी ना कभी लोगों के सामने आएगी। उन्होंने कहा, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, आम आदमी पार्टी एक बार फिर आगे आएगी।
शिखा राय से हारे सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर भाजपा की शिखा राय ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने सौरभ भारद्वाज की लगातार चौथी बार जीत का सपना तोड़ दिया। ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा राय ने सौरभ भारद्वाज को पटखनी देते हुए पहली बार जीत दर्ज की है।
3188 वोटों से हारे सौरभ भारद्वाज
मतगणना में भाजपा की शिखा राय को 49594 वोट मिले, जबकि आप के सौरभ भारद्वाज को 46406 वोट मिल हैं। शिखा राय ने सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस के उम्मीद्वार गर्वित सिंघवी तीसरे नंबर पर रहे। उनको केवल 6711 वोट ही मिले।
3 बार विधायक रह चुके हैं सौरभ
दिल्ली के इस सीट से सौरभ भारद्वाज लगातार 3 बार विधायक रह चुके हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सौरभ भारद्वाज को 60,372 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की शिखा राय को 43,563 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस के सुखबीर सिंह पंवार तीसरे नंबर पर रहते हुए 3,339 वोट हासिल किए थे। उससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सौरभ भारद्वाज 57,589 वोट हासिल करके विधायक बने थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राकेश कुमार गुलैया को 43,006 वोट मिले थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस उम्मीद्वार शर्मिष्ठा मुखर्जी को केवल 6,102 वोट ही मिले थे। सौरभ भारद्वाज 2013 के चुनाव में पहली बार विधायक बने थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
17 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
22 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
23 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines