Delhi Assembly Elections: दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछले 10 साल से सत्ता में है और उम्मीद कर रही है कि इस बार जीत की हैट्रिक लगाएगी। बीजेपी को उम्मीद है कि वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। हालांकि अंतिम नतीजे 8 फरवरी को ही घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजों से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने 70 सीटों के लिए अनुमान जारी किया है, जिसके बाद प्रत्याशियों की हार और जीत को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें:SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?
चुनाव की घोषणा के समय फलोदी सट्टा बाजार ने आम आदमी पार्टी (AAP) की बढ़त का अनुमान लगाया था। दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है, अब चुनाव से पहले सट्टा बाजार ने अपने अनुमानों में कुछ बदलाव किए हैं। आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। आप की नजर तीसरी बार जीत पर है।
यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला
हालांकि पहले से स्थिति कुछ अलग है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सट्टा बाजार के मुताबिक सीटों की संख्या प्रभावित हो सकती है। फलोदी सट्टा बाजार ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि आप 37-39 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अब जो नए अनुमान जारी किए गए हैं, उनमें मामूली वृद्धि दिखाई गई है यानी आप 38-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। यह आप के पक्ष में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
वीआईपी सीटों के लिए पूर्वानुमान
- नई दिल्ली: इस सीट पर आप ने अरविंद केजरीवाल, बीजेपी ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित पर दांव खेला है। सट्टा बाजार के अनुसार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां से आगे हैं। गुरुवार तक केजरीवाल के पक्ष में सट्टा ऑड्स 66-85 थे।
- कालकाजी: इस सीट से आप ने सीएम आतिशी, बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा पर दांव खेला है। सट्टा बाजार के अनुसार आतिशी आगे चल रही हैं।
उनके पक्ष में ऑड्स 25-33 हैं। - जंगपुरा: इस सीट पर आप ने मनीष सिसोदिया, बीजेपी ने तरविंदर एस मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को टिकट दिया है। फलोदी के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। गुरुवार तक उनके पक्ष में ऑड्स 55-70 हैं।
Disclaimer: ये फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान हैं। अंतिम परिणाम 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएंगे।
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
10 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
11 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
13 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
15 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines