दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन में डीटीसी की कार्यप्रणाली पर कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। दिल्ली की पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। आतिशी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से जितने चुनावी वादे किए थे, उनको पूरा नहीं किया जा सका है। महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बजट सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता पर खीर बनाने को लेकर भी तंज कसा।
यह भी पढ़ें:इजराइल-अमेरिका का अरब के 3 देशों पर हमला, होदेइदाह एयरपोर्ट को उड़ाया; जानें कहां-कहां मचाई तबाही?
आतिशी ने कहा कि महिलाओं को खीर नहीं, हर महीने 2500 रुपये मिलने चाहिए। पीएम मोदी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये मिल जाएंगे। योजना का लाभ मिलना तो दूर, अभी महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का काम भी शुरू नहीं हो सका। क्या पीएम मोदी ने झूठ बोला था, दिल्ली की जनता से वादा क्यों किया गया? आतिशी ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी बनती है कि मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाए। इस मुद्दे को वे जरूर उठाएंगी।
सभी वादे पूरा करे सरकार
आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान जितने भी वादे किए, उनको सबको पूरा किया जाए। हमें इस बजट सत्र में उम्मीद है कि सरकार अपने वादे पूरे करेगी। आतिशी के अनुसार उन्होंने कोर्ट से डिमांड की थी कि डीटीपी पर कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए। सीएजी रिपोर्ट्स को अलग-अलग क्यों पेश किया जा रहा है? अगर स्पीकर के पास 14 कैग रिपोर्ट्स हैं तो उनको एक साथ क्यों नहीं पेश किया जा रहा?
कल पेश होगा दिल्ली का बजट
ANI से बात करते हुए विपक्ष की नेता ने अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बजट सत्र से पहले औपचारिक तौर पर खीर तैयार की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरकार के उद्घाटन सत्र से पहले बजट बनाने में शामिल लोगों का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि सत्र की शुरुआत 24 मार्च को होगी, वहीं, दिल्ली का बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
33 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
17 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines