दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को शुभारंभ हुआ। दिल्ली का बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। पहले दिन सीएम रेखा गुप्ता ने डीटीसी पर कैग की विस्तृत रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। बता दें कि शराब घोटाले और मोहल्ला क्लीनिक के बाद CAG की तीसरी रिपोर्ट पेश की गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कामकाज को लेकर सदन को विस्तार से बताया। बताया जा रहा है कि डीटीसी पर सीएजी को लेकर यह रिपोर्ट एक महीने पहले सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 में डीटीसी का कुल घाटा 25300 करोड़ रुपये था। 2021-22 में यह घाटा 60750 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें:US की पहली अश्वेत कांग्रेस वुमन, 49 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से हारी जिंदगी की जंग; कौन थीं मिया लव?
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्च 2022 तक निगम के पास 3937 बसें थीं, लेकिन दिल्ली की जनसंख्या को देखते हुए 5500 बसों की जरूरत थी। अब माना जा रहा है कि कैग की रिपोर्ट के बाद विधानसभा में हंगामा हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले भी आम आदमी पार्टी (AAP) को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरती रही है। अब एक बार फिर बीजेपी मामले में आप पर निशाना साध सकती है। आप सरकार के दौरान इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की गई थी। बीजेपी इस मामले में घोटाले के आरोप लगा चुकी है।
1770 बसें ओवरएज
डीटीसी अपनी बसों के बेड़े का विस्तार करने में नाकाम रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2007 में आदेश जारी कर कहा था कि राजधानी में 11 हजार बसों की जरूरत है। इसके बाद दिल्ली कैबिनेट ने 2012 में मामले को संशोधित कर 5500 बसों का लक्ष्य रखा था। 1770 बसें ऐसी थीं, जो ओवरएज हो चुकी थीं। ये बसें 10 साल से अधिक समय तक सेवा में रही थीं। डीटीसी लगातार घाटे में इसलिए भी जा रहा है, क्योंकि 2009 के बाद यहां किराया नहीं बढ़ाया गया है। इस संबंध में कई बार सरकार को प्रस्ताव भेजा गया, जिसें मंजूरी नहीं दी गई।
आप विधायक ने लगाए आरोप
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक डीटीसी के परिचालन और वित्तीय मामलों का मूल्यांकन किया गया है। सीएजी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कुप्रबंधन के गंभीर आरोप आप पर लगाए और कहा कि इसके कारण ही डीटीसी की वित्तीय हालत खराब हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के कार्यकाल में डीटीसी मुनाफे में था, लेकिन आप के कार्यकाल में निगम का घाटा बढ़ा।
यह भी पढ़ें:जूनागढ़ के रिसॉर्ट में चल रहा था जुए का अड्डा; 55 जुआरी गिरफ्तार, 28 लाख कैश बरामद
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
10 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
11 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
17 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
18 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
19 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
19 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
21 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines