दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश की हर विधानसभा और संसद में जब भी बजट पेश किया जाता है, उससे एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करना होता है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार आतिशी ने कहा कि ये परंपरा इसलिए रही है, क्योंकि देश या राज्य की अर्थव्यवस्था के मुख्य आंकड़े आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आते हैं। दिल्ली के पिछले आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता लगेगा कि उसमें GDP क्या है? प्रति व्यक्ति आय क्या है, लोगों को किन चीजों की जरूरतें हैं, दिल्ली की सरकार मुनाफा कमा रही है या घाटे में है, राजधानी में टैक्स कलेक्शन कैसा है? इन सब आंकड़ों की जानकारी मिलती है।
बिना सर्वे बजट तैयार करने पर सवाल
आतिशी ने कहा कि हैरानी की बात है कि बिना आर्थिक सर्वेक्षण के बजट कैसे तैयार कर लिया गया? आज तक उन्होंने किसी भी सरकार को बिना आर्थिक सर्वेक्षण के बजट तैयार करते नहीं देखा। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली की बीजेपी सरकार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं ला रही? बिना आर्थिक सर्वेक्षण के बजट कैसे तैयार कर लिया गया? अब सवाल यह भी उठता है कि क्या बीजेपी को सरकार चलानी आती है? दिल्ली का बजट खीर बांटने से नहीं, बल्कि आर्थिक आंकड़ों से बनता है। वे श्वेत पत्र ला सकते हैं, लेकिन पहले उन्हें आर्थिक सर्वेक्षण लाना चाहिए था।
पीएम मोदी पर भी साध चुकीं निशाना
दिल्ली की पूर्व सीएम ने पहले भी बजट सत्र को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने जनता से जितने चुनावी वादे किए थे, उनको पूरा नहीं किया जा सका है। महिलाओं को हर महीने सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हो सका है। आतिशी ने रेखा गुप्ता के खीर बनाने को लेकर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को खीर नहीं, हर महीने 2500 रुपये मिलने चाहिए। पीएम मोदी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि राजधानी की महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये मिल जाएंगे। क्या पीएम मोदी ने झूठ बोला था, दिल्ली की जनता से वादा क्यों किया गया?
यह भी पढ़ें:US की पहली अश्वेत कांग्रेस वुमन, 49 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से हारी जिंदगी की जंग; कौन थीं मिया लव?
यह भी पढ़ें:जूनागढ़ के रिसॉर्ट में चल रहा था जुए का अड्डा; 55 जुआरी गिरफ्तार, 28 लाख कैश बरामद
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines