हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में 3KM लंबा ट्रैफिक जाम! आनंद विहार में हाईवे और फ्लाईओवर पर फंसीं गाड़ियां

दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी खबर है। आज आनंद विहार में भारी ट्रैफिक जाम लगा है। दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क आनंद विहार में पूरी तरह ब्लॉक है, क्योंकि सड़कों वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। पुलिस जवान जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Traffic Jam

Delhi News: दिल्ली से आज सुबह-सुबह बड़ी खबर आ रही है। आनंद विहार इलाके में भारी जाम लगा है। हाईवे से लेकर फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम बताया जा रहा है, जिस वजह से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि जाम लगने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला है, लेकिन जाम में फंसे लोगों में चर्चा है कि बसों के कारण जाम लगा है, क्योंकि होली मनाकर दिल्ली लौट रहे लोग बसों को रुकवाकर कहीं भी उतर रहे हैं और खाली बसें वहीं खड़ी हो गई हैं, जहां सवारियों को उतारा गया। इस वजह से आनंद विहार से नोएडा जाने वाली रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गई है। जाम को लेकर दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जल्दी ही जाम में फंसे लोगों को निकाल दिया जाएगा।

 

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola