Delhi-Amritsar Bullet Train: देशभर में सफर को आसान बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें से एक दिल्ली से अमृतसर तक चले वाली बुलेट ट्रेन भी है। सरकार से इसको हरी झंडी मिल गई है। बुलेट ट्रेन ट्रैक बनाने के लिए सरकार हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों की जमीन अधिग्रहण करेगी। अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से अमृतसर की यात्रा का समय घटकर 2 घंटे रह जाएगा। जानिए बुलेट ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी और कब तक इसका काम पूरा होगा।
ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल! अमरनाथ-सबरीमाला समेत 18 रोपवे प्रोजेक्ट की तैयारी
सर्वे का काम हुआ शुरू
दिल्ली से पंजाब के अमृतसर तक बुलेट ट्रेन चलाने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। बुलेट ट्रेन का ट्रैक के लिए सरकार हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों की जमीन अधिग्रहण करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उनको सरकार जमीन का 5 गुणा ज्यादा मुआवजा देने वाली है। हालांकि इसको लेकर कई जगह पर किसान विरोध कर रहे हैं, जिसको लेकर किसानों से बात की जाएगी। जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद इसके आगे का काम किया जाएगा।
2 घंटे में होगा दिल्ली-अमृतसर का सफर
इस बुलेट ट्रेन के शुरू होने से नई दिल्ली से हरियाणा और पंजाब रफ्तार बढ़ जाएगी। इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा और औसत स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। ट्रेन में एक बार में करीब 750 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। बुलेट ट्रेन के चलने से सबसे ज्यादा आसानी दिल्ली से अमृतसर सफर करने वाले यात्रियों को होगी, क्योंकि इससे मात्र 2 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा।
किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
61 हजार करोड़ रूपए की अनुमानित राशि से बनने वाली इस परियोजना की लंबाई 465 किलोमीटर रहेगी। जिसका संचालन दिल्ली से किया जाएगा। ट्रेन का पूरा रूट देखें तो- दिल्ली के बाद बहादुरगढ़, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर को रहेगा। इस ट्रेन का स्टॉपेज झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों ही स्टेशन पर होगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC Pay Later Service: जीरो पेमेंट में कैसे बुक करें टिकट? जानिए फुल प्रोसेस
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines