Delhi All traffic fines: दिल्ली सरकार एमनेस्टी स्कीम के तहत सभी ट्रैफिक चालान माफ करने की तैयारी में है. दिल्ली पुलिस और एनफोर्समेंट डिपार्मेंट द्वारा काटे गए सभी चालानों को माफ करने का फैसला रेखा गुप्ता सरकार ले सकती है. दिल्ली कैबिनेट में इसे पास कर सकती है. ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप करना, हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और गलत पार्किंग जैसे मामलों में हर साल लाखों चालान कटते हैं. कई बार चालान की रकम इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग उसे भरने में असमर्थ हो जाते हैं. ऐसे में एमनेस्टी स्कीम के जरिए सरकार एक बार में सभी पुराने चालानों को खत्म कर आम जनता को राहत देना चाहती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 19 से 25 नवंबर तक बंद रहेंगे ये रास्ते, किया गया रूट डायवर्जन, देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली सरकार के इस नए प्लान को समझें
नए साल पर दिल्ली सरकार वाहन चालकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में जुटी है. ‘नो चालान’ का यह तोहफा उन वाहन चालकों के लिए है, जिनके ट्रैफिक चालान पेंडिंग हैं. नए साल में ऐसे ट्रैफिक चालान को माफ करने की तैयारी वल रही है, जिनके पहली बार चालान कटे हों. जानकारी के मुताबिक, एमनेस्टी स्कीम के तहत सरकार जल्द ही एक स्कीम का ऐलान करके सभी ट्रैफिक चालान को माफ का प्रस्ताव कैबिनेट मीटिंग में पास कर सकती है.
किन चालकों को नहीं मिलेगा इस सुविधा का लाभ
दिल्ली सरकार इस सुविधा का लाभ उन चालकों के लिए अप्लाई नहीं होगा, जो बार बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं. वहीं, जिन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त है, उन्हें भी इस सुविधा से बाहर रखा गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए फाइल उनके कार्यालय भेज दी गई है.
लोक अदालत की तारीख में बदलाव
ट्रैफिक चालान माफ करने के लिए दिसंबर में होने वाली लोक अदालत की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है. अब यह लोग अदालत 10 जनवरी को लगेगी. पहली बार चालान कटवाने वाले चालकों को राहत मिलनी तय है. इसके अलावा दिल्ली की हर जिला अदालत में एक ही दिन लोक अदालत लगाने को कहा गया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
44 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines