Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने हाई लेवल मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक बैठक मुख्य रूप से इमिग्रेशन प्रक्रिया, हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे और लंबी लाइनों की शिकायतों पर चर्चा हुई। बैठक में, संबंधित हितधारकों को परेशानी मुक्त इमिग्रेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारियों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) सहित मामले से संबंधित अन्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में यह बात निकलकर आई कि हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे में उन्नयन की आवश्यकता है क्योंकि मेट्रो शहरों में सभी हवाई अड्डे अपनी क्षमता से 2 गुना अधिक काम कर रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा था कि अब दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों को भीड़ व लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह गिनवाते हुए बताया कि हवाईअड्डे के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 ओर एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर वेटिंग टाइम दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। यहां पहले ही CISF की तैनाती संख्या बढ़ाई गई है। जिसके बाद टर्मिनल 3 पर यात्रियों की संख्या नियंत्रित हुई है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines