Delhi Air Quality Today Update: दिल्ली में हवा की हालत आज भी काफी ‘खराब’ है। हालांकि नोएडा में धूप खिल गई है, लेकिन दिल्ली में सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई है। ठंड भी अपना असर दिखाने लगी है। वहीं आज से दिल्ली में स्कूल भी खुल गए, जो वायु प्रदूषण के कारण गत 9 नवंबर से बंद थे। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल गए हैं। अब प्री-स्कूल से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन लगेंगी, लेकिन कुछ प्राइेवट स्कूलों ने नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं बंद रखी हैं। इसके पीछे निजी स्कूलों ने तर्क दिया है कि दिल्ली में हवा अभी भी खराब श्रेणी की है, ऐसे में छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
आज दिल्ली और इसके इलाकों में एयर क्वालिटी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 310 है। आनंद विहार में 361, RK अशोक विहार में 342, अलीपुर में 368, ITO में 318 और RK पुरम में 344 AQI रिकॉर्ड हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)का कहना है कि अभी दिल्ली के प्रदूषण का स्तर कुछ ज्यादा कम नहीं हुआ है। अभी भी हवा काफी खराब है, जिसमें सांस लेने में लोगों के बीमार होने का खतरा है। ऐसे में स्कूलों का खुलना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। दूसरी ओर, मौसम विभाग की मानें तो अब आगे ठंड और सताएगी, जिससे दिल्ली-NCR के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
GRAP-4 भी हटा, पर कुछ बैन जारी रखे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में GRAP-4 के तहत लगाई गई पाबंदियों को भी सोमवार को हटा दिया, लेकिन GRAP-3 की पाबंदिया जारी रहेंगी। GRAP-4 के तहत दिल्ली-NCR में निर्माण कार्य, ट्रकों और 4 पहिया कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर बैन था, जो अब हट गया है। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी और प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। स्कूल संचालक छात्रों को मास्क पहनने के लिए कहें। वायु प्रदूषण से खुद को बचाने के तरीके बताएं। अभिभावक और बच्चे स्कूल आने जाने के दौरान प्रदूषण से बचने के तरीके अपनाएं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
34 mins agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
7 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
9 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
11 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines