Delhi air quality improves after rain: राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे प्रदूषण में मामूली कमी आई है। कल दिल्ली का औसत AQI 361 पर था, जो गुरुवार को शाम 4 बजे 437 से बेहतर था। वहीं, आज AQI में सुधार दिखाई दिया है। दिल्ली में प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक आनंद विहार में AQI 282 दर्ज किया गया। दिल्ली में प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश कराने पर विचार कर रही है। हालांकि, बारिश के चलते प्रदूषण से मामूली निजात मिलने पर सरकार ने ऑड-ईवन को टालने का फैसला किया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ, हालांकि यह ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। पिछले दिन रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 पर था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
पंजाबी बाग में शनिवार सुबह एक्यूआई 236 दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक, आनंद विहार में AQI 282 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम में यह 220 था। पंजाबी बाग में शनिवार सुबह एक्यूआई 236 दर्ज किया गया और आईटीओ में यह 263 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: दिवाली से दो रात पहले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम, एम्बुलेंस भी फंसी, सबूत है तस्वीर
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार शहर में ऑड-ईवन कार-राशनिंग योजना के प्रस्तावित कार्यान्वयन में देरी करेगी। दिल्ली पर्यावरण ने कहा कि प्रदूषण स्तर में सुधार देखा जा रहा है। AQI जो 450 था वह अब 300 के आसपास पहुंच गया है। 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का फैसला टाल दिया गया है। दिवाली के बाद स्थिति का फिर से विश्लेषण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: दीया जलाओ पटाखे नहीं, इस अभियान से दूर होगा दिल्ली का प्रदूषण, पर्यावरण मंत्री ने की शुरुआत
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines