Delhi Air Pollution : देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर और धुंध की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। इस कूल मौसम में वायु प्रदूषण भी परेशान कर रहा है। कंपकंपाने वाली ठंड के मौसम में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। मौसम में प्रदूषण के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। अगर पुराना साल ऐसा है तो नया साल कैसा रहेगा।
एक तरफ लोग आज न्यू ईयर की पार्टी की तैयारी में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ एक्यूआई का स्तर भी बढ़ गया है। वायु प्रदूषण ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। इसकी वजह से सांस और अस्थमा की बीमारियों से पीड़ित लोग जश्न से दूरी बना रहे हैं। यही हाल नए साल में भी रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लोगों को 2 जनवरी तक प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। अगर लोगों ने नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी की तो प्रदूषण का लेवल और बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में आज कोहरे का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज कितना रहा AIQ
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में है। आनंद विहार में 425, द्वारका सेक्टर 8 में 425, आरके पुरम में 426 और मुंडका में 431 AQI दर्ज किया गया है। प्रदूषण की वजह से लोगों के गले में खराश, आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।
नए साल में कैसे रहेगी स्थिति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर दिल्ली में बारिश हो गई तो लोगों को प्रदूषण से राहत मिल जाएगी। इस वक्त दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई हैं। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी परेशान कर रहा है। दिन के समय अंधेरा छाया हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
11 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
13 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
14 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
15 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
16 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines