Meteorological Department Latest Update: राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से प्रदूषण में भारी कमी आई है। आज सुबह 10 बजे, दिल्ली का औसत AQI 361 पर था, जो गुरुवार को शाम 4 बजे 437 से बेहतर था। वहीं, आज AQI में सुधार दिखाई देने की उम्मीद है और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश आज खत्म हो जाएगी और कल से उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हो जाएंगी, जो अगले दो-चार दिनों तक जारी रहेंगी।
चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में मौसम की स्थिति को लेकर मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन, (स्काईमेट) के उपाध्यक्ष, महेश पलावत ने कहा कि बारिश की गतिविधियां आज खत्म हो जाएंगी और कल से उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हो जाएंगी और यह अगले दो-चार दिनों तक जारी रहेंगी, इसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रहेगा। इस दौरान 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण से पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: ऑड-ईवन को लेकर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
सुप्रीम कोर्ट में आज है सुनवाई
वहीं, दिल्ली में लगातार चल रहे गंभीर प्रदूषण के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसे लेकर 13 नवंबर से दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम लागू करने की घोषणा कर चुकी दिल्ली सरकार ने स्कीम के फायदों से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराने के लिए हलफनामा दायर किया है। आज यानी शुक्रवार को प्रदूषण के मुद्दे पर होने वाली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले सकता है। इस बीच दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश कराने के प्रस्ताव पर आज शपथ पत्र दाखिल कर सकती है। वहीं, दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से वाहनों के ऑड-ईवन नियम लागू करने की इजाजत भी मांग सकती है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
1 hr agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
3 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
4 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
6 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
8 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
11 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines