Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है. इसके साथ ही कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है. आज फिर से दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है. CPCB के मुताबिक, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास AQI 408 दर्ज किया गया है. पूरे इलाके में जहरीली धुंध की घनी चादर देखने को मिल रही है. जानिए आज किस क्षेत्र में कितना AQI दर्ज किया गया है?
ज्यादातर क्षेत्रों में 400 पार पहुंचा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो आंकड़ों दिए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि दिल्ली के कई निगरानी स्टेशनों ने प्रदूषण का खतरनाक स्तर दर्ज किया. ज्यादातर इलाकों में AQI 400 पार दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: दिल्ली की जहरीली हवा बालों को कर रही है डैमेज, ऐसे करें देखभाल
किस क्षेत्र में कितना AQI?
400 के पास AQI ‘गंभीर’ स्थिति में रखा जाता है. आज के आंकड़े देखें तो पंजाबी बाग में 437, सिरीफोर्ट में 403, आनंद विहार में 438, बवाना में 451, बुराड़ी क्रॉसिंग में 439, अशोक विहार में 439, द्वारका सेक्टर -8 में 422, जहांगीरपुरी में 446, जेएलएन स्टेडियम में 422, ओखला फेज-2 में 418, रोहिणी में 442, ITO में 433, आरके पुरम 432, चांदनी चौक 449, अलीपुर में 431, नेहरू नगर में 440, सोनिया विहार में 434, नरेला 437, मुंडका 442 और CRRI मथुरा रोड में 428 दर्ज किया गया.
वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के बाद GRAP-3 लागू करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में संचालित किए जाएंगे.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines