Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। CPCB के अनुसार, एम्स और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 421 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं, AQI कई इलाकों में 500 के पार भी दर्ज किया गया है। सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान 4 लाने के लिए एक्सरसाइज कर रही है। निर्माण कार्यों पर भी सख्ती की जा रही है। सावधानी के लिए लोगों को N95 मास्क पहनने और घर से कम निकलने की सलाह दी जा रही है।
बढ़ता जा रहा प्रदूषण का स्तर
कई इलाकों में AQI 500 के आसपास पहुंच गया है। लोगों ने मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दी है। लोगों को N95 मास्क पहनने और घर से कम निकलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अस्पतालों में भी सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण नहीं, जनस्वास्थ्य का बड़ा संकट बन चुका है। जब तक हालात नहीं सुधरते, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भयंकर प्रदूषण से घुटने लगी सांसें, कितना है AQI और कब बरसेंगे बादल? पढ़ें IMD अपडेट
कुछ गाड़ियों पर लगी रोक
प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से BS-3 पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर रोक लगाई गई है। राजधानी की इस जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही, मौसम विभाग ने 7 नवंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
आज कहां पर कितना है AQI?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीपुर में 374, शोक विहार में 397, आनंद विहार में 384, चांदनी चौक में 407, मथुरा रोड में 390, आईटीओ में 307, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 386 और एम्स और आसपास के क्षेत्रों में 421 AQI दर्ज किया गया है। इसके अलावा, आर.के.पुरम में 421, लोधी रोड में 364, रोहिणी में 415 AQI दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI 300 के पार, Very Poor कैटागिरी में, कृत्रिम बारिश ने भी दिया धोखा
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
57 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines