Delhi Acid Attack Crime: दिल्ली से एक शख्स द्वारा दोहरी घिनौनी हरकत करने की घटना सामने आई है। बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब से हमला कर खुद भी तेजाब पी लिया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। जिसे वापस लेने के लिए आरोपी मां- बेटी पर दबाव बना रहा था। केस वापस न लेने की खुन्नस में आरोपी ने महिला की 17 वर्षीय बेटी पर तेजाब डाल दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पंहुचाया। और पुलिस को मामले की सूचना दी। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई। फिलहाल नाबालिग पीड़िता का उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
आरोपी जमानत पर था बाहर
जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता की मां ने कुछ समय आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोपी को सजा भी हुई थी। 29 नवंबर से आरोपी पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से जमानत पर था और पीड़िता पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।
यह भी पढ़े: बिहार में इंसानियत शर्मसार, 60 साल के बुजुर्ग पर बच्ची से रेप के आरोप, बोला- खुन्नस में मुझे फंसाया जा रहा
केस वापस न लेने पर किया हमला
पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने केस वापस लेने से मना कर दिया तो आरोपी ने महिला की बेटी पर तेजाब से हमला कर दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। जहां इलाज के दौरान आरोपी 54 वर्षीय प्रेम सिंह की मौत हो गई। और नाबालिग लड़की को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़े: काशी में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, आंध्र प्रदेश से आए चार लोगों ने की आत्महत्या
आरोपी के खिलाफ पहले से था केस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी से संबंधित धाराओं के तहत आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में पहले मामला दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines