FIR Against Delhi Government Officers: दिल्ली सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री राजशेखर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। केस उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्ज किया गया है। अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर SC/ST एक्ट में FIR हुई है, जिसमें धारा 392, 447, 120बी, 504, 506 भी शामिल की गई हैं।
दोनों अधिकारियों पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक NGO दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें दे रहा था, लेकिन दोनों ने मिलकर साजिशत रचते हुए उनके खिलाफ NGO के पास जो सबूत थे, उन्हें नष्ट करा दिया। NGO के ऑफिस से उनके खिलाफ तैयार फाइल ही गायब करा दी गई।
यह भी पढ़ें:रामदेव जी आपकी माफी स्वीकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सेवा विभाग से गायब हो चुकी एक फाइल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी अधिकारियों पर साजिश साजिशें रचने और भ्रष्ट होने के आरोप लगा चुके हैं। मंत्री सौरभ ने विशेष सचिव सतर्कता YVVJ राजशेखर के ऑफिस से सेंसिटिव फाइल और डॉक्यूमेंट हटवाने के दावे को साजिश बताया था।
उन्होंने दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी कि प्राथमिकी दर्ज की जाए। दिल्ली सरकार सेवा विभाग को लेकर चल रहा यह मामला करीब 9 साल पुराना है और विवाद में केंद्र-राज्य दोनों सरकारें शामिल हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कुछ लोग ऑफिस से एक फाइल लेकर निकल रहे हैं और वे गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव की सपा का मेनिफेस्टो लॉन्च, जनता से ढेरों वादे किए
दूसरा विवाद दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजशेखर के ऑफिस से जिस फाइल के गायब होने की बात उठी है, वह दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी फाइल है। मामले की जांच विशेष सचिव राजशेखर ही कर रहे थे और फाइल उन्हीं की कस्टडी में थी, लेकिन उस फाइल को गायब कर दिया गया। उसी फाइल के कारण आज आप सरकार, उनके मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:मुख्तार अंसारी के भाई को उसी के गढ़ में चुनौती देने के लिए BJP ने उतारा ये सूरमा
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
15 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
20 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines