Delhi Floor Test : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। एक तरफ सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया तो दूसरी तरफ कथित शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 मार्च तय कर दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में बताया कि विश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया। पढ़ें केजरीवाल के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के संबोधन की 10 बड़ी बातें
1. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट इसलिए हुआ, क्योंकि भाजपा हमारे 2 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही थी।
2. ये लोग कहते हैं कि सबूत दो, सबूत कैसे दें? क्या आम आदमी टेप रिकॉर्डर लेकर घूमता है?
3. आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो, लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार कर सकते हो। देश का एक-एक बच्चा और व्यक्ति देख रहा है कि हमारे साथ क्या हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal क्यों कोर्ट में फिजिकली पेश नहीं हुए, VC में खुद बताई वजह, सुनें क्या बोले दिल्ली CM?
4. लोग बेवकूफ नहीं हैं। अब पार्कों में चर्चा चल रही है कि क्या केजरीवाल को मोदी खत्म करना चाहते हैं? ये सब क्यों हो रहा है, क्योंकि बीजेपी को सबसे ज्यादा खतरा आम आदमी पार्टी से है।
5. अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नहीं हारी तो 2029 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी देश को बीजेपी से मुक्ति दिलवाएगी।
6. ये (आम आदमी पार्टी) छोटी सी पार्टी आज देश के तीसरे नंबर की पार्टी है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है।
7. बीजेपी ये जानती है कि उसे कोई रोक सकता है तो वो आम आदमी पार्टी है, इसीलिए हमें खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इनको दिल्ली की हार पच नहीं रही है, इसलिए इन्होंने हमें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन ये नाकाम रहे।
यह भी पढ़ें : CM अरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें, ED के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम क्यों पड़ी पीछे
8. मैं भाजपा को चैलेंज देता हूं कि आपकी कई राज्यों में सरकार है। एक राज्य में बिजली फ्री करके दिखा दो, 24 घंटे बिजली देकर दिखा दो, मैं मान जाऊंगा।
9. मोहल्ला क्लीनिक के तहत हम आज अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दे रहे हैं। हमने मुफ्त पानी दिया, लेकिन हमें मुफ्त राशन नहीं देने दिया। इस पर हमने फ्री राशन की योजना को दिल्ली की जगह पंजाब में लागू किया। ये हमारी तरह काम नहीं कर पाते तो हमारे काम को रोकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘गिरफ्तार हो सकते हैं Arvind Kejriwal’; दिल्ली CM का दावा- AAP के 7 विधायकों को ऑफर हो चुकी डील
10. हमारी दवाइयों को रोका, हमारे टेस्ट को रोका। बड़े दर्द के साथ कहना पड़ रहा है कि इन लोगों ने केजरीवाल के काम को रोकने की कोशिश की। केजरीवाल से दुश्मनी है तो दिल्ली वालों से बदला क्यों?
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines