DDA Flat Scheme In Delhi: दिल्ली में गरीब लोगों को अपना घर देने के लिए डीडीए ने एक बढ़िया योजना निकाली है. इस शानदार योजना की मदद से अब साधारण लोग भी अपने घर का सपना पूरा कर पाएंगे. DDA, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने डीडीए जन साधारण आवास योजना लॉन्च की है. इस स्कीम की आज से शुरुआत हुई है, जिसमें 1172 फ्लैट्स की बुकिंग की जाएगी.
कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट्स?
DDA जन साधारण आवास योजना के तहत नरेला, रोहिणी समेत 7 जगहों पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. इनमें से सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला, द्वारका सेक्टर-14 और लोकनायकपुरम में दिए जाएंगे. आपके पास भी डीडीए की इस योजना का लाभ उठाने का सुनहरा मौका है. इस योजना की अंतिम तारीख 21 दिसंबर, 2025 है यानी अगले ढाई महीने तक आप बुकिंग कर सकते हैं.
बुकिंग से जुड़ी सभी जरूरी बातें जानिए
इस योजना की घोषणा 11 सितंबर को गई थी. हालांकि, बुकिंग के लिए 22 सितंबर की तारीख तय हुई थी. आज दोपहर 12 बजे से घर की बुकिंग के लिए आवेदन लिए जाएंगे. वहीं, फ्लैट बुकिंग की अंतिम तारीख 21 दिसंबर रखी गई है. बुकिंग के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी गई है. आवेदन करने के लिए आप डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.eservices.dda.org.in पर क्लिक कर सकते हैं. इसके अलावा एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है- 1800110332 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं.
कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट और कीमत
नरेला लोकेशन में EWS कोटे के अंदर 672 फ्लैट मिलेंगे. इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल 672.34.76 से 61.99 वर्ग मीटर रहेगा. इस लोकेशन पर फ्लैट्स की कीमत 9.18 से 27.86 लाख के बीच हो सकती है.
ये भी पढ़ें-मेट्रो स्टेशन पर कैसे खुलती है चाय-नाश्ते की दुकान? जानिए टेंडर से लेकर अलॉटमेंट का पूरा प्रोसेस
इसके बाद द्वारका सेक्टर 14 में भी कोटे के तहत 241 फ्लैट दिए जाएंगे. 57.94 से 58.93 वर्ग मीटर है. द्वारका सेक्टर 19बी में 3 फ्लैट दिए जाएंगे, जिनकी कीमत 26.77 लाख हो सकती है.
लोकनायकपुरम इलाके में EWS कोटे में 108 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. इनका क्षेत्रफल 55.35 से 61.17 वर्ग मीटर होगा और इनकी कीमत 29.60 से 32.62 लाख के बीच रहेगी.
रोहिणी में जनता कैटेगरी में 97 और टोडापुर में 3 फ्लैट मिलेंगे. इनकी कीमत 14.59 लाख से 15.00 लाख के बीच हो सकती है. मंगलापुरी द्वारका में EWS के तहत 48 फ्लैट मिलेंगे, जिनका स्क्वायर फीट 50.74 से 52.50 के बीच होगा. इन फ्लैट्स की कीमत 32.32 से 33.43 लाख के बीच हो सकती है.
कैसे करें फ्लैट्स की बुकिंग?
सबसे पहले DDA फ्लैॉ की बुकिंग के लिए आपको पोर्टर पर रजिस्टर करना होगा. इसके लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी. साथ ही. 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी.
दूसरे स्टेप में आपको पोर्टल पर जन साधारण आवास योजना के तहत अपनी पसंद का फ्लैट चुनना है. आपके पास बुकिंग विंडो 15 मिनट तक रहेगी. इसलिए, जल्दी बुकिंग करें. इन 15 मिनटों में ही बुकिंग फीस भी जमा करनी होगी. इसके बाद अगले 60 दिनों तक पूरे पैसों का भुगतान करना होगा.
फ्लैट की एडवांस बुकिंग के लिए आपको बुकिंग के समय 50000 रुपये देने होंगे. बाकि बची राशि का भुगतान अगले 60 दिनों तक किया जाएगा.
दिव्यांगजनों को DDA हाउसिंग स्कीम में स्पेशल डिस्काउंट भी मिल रहा है. वे चाहे तो 25 फीसदी पैसे देकर भी फ्लैट बुक कर सकेंगे. इनके लिए आसान किस्तों से पैसों के भुगतान की भी सुविधा है.
ये भी पढ़ें-हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस आज से टैक्स-फ्री, नए GST स्लैब के दायरे में शामिल हैं ये दवाइयां और मेडिकल उपकरण
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
15 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
19 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
22 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
22 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines