Cyclone Montha Impact on Delhi-NCR: चक्रवाती तूफान मोन्था के असर से जहां दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम करवट बदला रहा है. दिल्ली-NCR का मौसम आज खराब है. बीती रात से ठंडी हवाएं चल रही हैं ओर आसमान में बादल छाए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज रात तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरा छा सकता है.
पश्चिमी विक्षोभ का भी पड़ा असर
IMD के अनुसार, 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जो 29 अक्टूबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तर भारत के राज्यों को प्रभावित कर सकता है. 9 राज्य आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड 30 अक्टूबर तक तूफान का असर झेलेंगे. इन राज्यों में हल्की से लेकर भारी तक ठंडी तूफानी हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है, जिससे मैदानी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और कोहरा छाने लगेगा.
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
बता दें चक्रवाती तूफान मोन्था के असर से झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के कई जिले में बारिश हुई. दिल्ली और नोएडा में भी बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. रात को ठंडी हवाएं चलीं, जो सुबह तक जारी हैं और आज फिर बादल छाए हुए हैं, शाम तक बारिश होने का अनुमान है. वहीं बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरने के बाद 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं केरल में भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसमें डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई.
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
7 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
7 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
15 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
23 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines