नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते दिल्ली वाले सहमे हुए हैं। हाल ही में प्रगति मैदान सुरंग में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद खासकर कारोबारियों में डर का माहौल है। इसके बाद अब दिल्ली भर की 44 नागरिक कल्याण समितियों (RWAs), सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है।
पत्र में कारोबारियों ने चिंता जाहिर की
पत्र में कारोबारियों ने दिल्ली में हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। इस पत्र में हाल ही में प्रगति मैदान सुरंग में हुई लूट की घटनाओं के अलावा राजधानी में हो रही हत्य, लूटपाट की घटनाओं का जिक्र किया गया है। क्राइम की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं।
व्यापारियों को दिल्ली से पलायन
जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि अब तो परिवार के बच्चों व महिलाओं को घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है। पत्र में एलजी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और मौजूदगी बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई है। पत्र में कहा गया है कि यदि क़ानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के तत्काल उपाय नहीं किए गए तो हो सकता है व्यापारियों को दिल्ली से पलायन करना पड़े।
हथियारों के नोंक पर वारदात को अंजाम
इससे पहले व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर चिंता जताई थी। बता दें शनिवार को प्रगति मैदान टनल में कारोबारी फर्म के कारोबारी के साथ लूटपाट की गई थी। दो बाइक सवार चार लोगों ने हथियारों के नोंक पर वारदात को अंजाम दिया था।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 hr agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 hr agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
3 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
18 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
19 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
20 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
22 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines