Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से फायरिंग की वारदात सामने आई है। इस बार में तीस हजारी कोर्ट का है। यहां वकीलों के दो गुटों में फायरिंग हो गई। गनीमत है कि फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष ने घटना की निंदा की है। बताया गया है कि फायरिंग करने वाले वकील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जमकर हुई हवाई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक ये घटना दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में बुधवार दोपहर की है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि उन्होंने दोपहर में कोर्ट परिसर में फायरिंग की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स मौके पर पहुंची। मामले की जांच में सामने आया है कि विवाद वकीलों के दो गुटों में था। हालांकि फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। तीज हजारी कोर्ट थाना सब्जी मंडी क्षेत्र के तहत आता है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देख कर प्रतीत होता है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियारों से की गई है। कोर्ट परिसर में हथियार लेकर आने की भी जांच की जा रही है।
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष ने की निंदा
वहीं दूसरी ओर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मेनन ने घटना की निंदा की है। कहा है कि मामले की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा है कि यह जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। मेनन ने कहा है कि भले ही हथियार लाइसेंसी हों, कोई भी वकील या अन्य उन्हें कोर्ट परिसर में या आसपास इस तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
11 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
38 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
7 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines