Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में लूट की सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि प्रगति मैदान टनल के अंदर चार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर कार में सवार डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर पर 2 लाख रुपये लूट लिए।
दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया है कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित पैसे पहुंचाने के लिए एक कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। नई दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ने वाली 1.5 किमी लंबी टनल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।
सीएम केजरीवाल ने एलजी से मांगा इस्तीफा
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लूट के सीसीटीवी फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से इस्तीफा की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि एलजी को इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।
नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा कि शनिवार को ओमिया एंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले पीड़ित ने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने सहयोगी के साथ नकदी का बैग पहुंचाने के लिए गुरुग्राम जा रहा था।
लाल किले से कैब में बैठे, गुरुग्राम जा रहे थे
उन्होंने कहा कि लाल किले से एक ओला कैब किराए पर ली और जब वे रिंग रोड पर टनल में दाखिल हुए, तभी दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उनके वाहन को रोका। बंदूक की नोक पर उनका बैग छीन लिया, जिसमें लगभग 2 लाख रुपये थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कहा है कि वे शिकायतकर्ताओं, उनके कंपनी मालिक और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह काम किसी जानकार का तो नहीं है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
8 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
9 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
21 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
22 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines