Congress Election Guarantee: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने आज तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने इसे युवा उड़ान योजना नाम दिया है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस के लिए इस गारंटी की घोषणा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज नेता सचिन पायलट ने की है।
योजना का ऐलान करते हुए पायलट ने कहा आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस मौके पर आज हम दिल्ली के युवाओं के लिए गांरटी का ऐलान कर रहे हैं। बीजेपी और आप दोनों पार्टियां युवाओं की नब्ज तक नहीं पूछते हैं। आज पूरे देश का युवा परेशान है, इससे दिल्ली की युवा भी अछूता नहीं है। पिछले कुछ सालों में केवल आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला है। इसमें दिल्ली और केंद्र की सरकार शामिल हैं।
आप-बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस के दिग्गज नेता पायलट ने कहा कांग्रेस पार्टी तू-तू मैं मैं की राजनीति करने की बजाय रचनात्मक राजनीति करने वाली पार्टी है। अगर कांग्रेस जीतती है तो हम युवाओं पर फोकस करेंगे। हम सत्ता में आते हैं तो दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत 8500 रुपये हर महीना देंगे। इस दौरान युवाओं को उनकी फील्ड से जुड़ा काम दिलाया जाएगा ताकि वे कमा सके। दिल्ली के लोगों को नए विकल्प की जरूरत है।
कांग्रेस अब तक दे चुकी 2 गारंटी
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस दिल्ली चुनाव के लिए दो गारंटी जारी कर चुकी है। पहली प्यारी दीदी योजना और दूसरी जीवन रक्षा योजना। प्यारी दीदी योजना के तहत कांगेस ने प्रत्येक महिला को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। जबकि जीवन रक्षा योजना के तहत हर दिल्ली के निवासी को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अभी 22 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। प्रदेश में एक ही चरण में 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है। जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
5 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
9 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
14 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
15 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
17 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines