CNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IDL) ने आज से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) की कीमतों में वृद्धि की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं। गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत अब 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।
बता दें कि दिवाली से पहले अक्टूबर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ओला और उबर जैसे कैब सर्विस कंपनी अधिक शुल्क वसूल सकती है। रोजाना ऑटो से सफर करने वालों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जैसे-जैसे परिवहन लागत बढ़ेगी, फलों और सब्जियों की कीमत में उछाल आएगा।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं। सोशल मीडिया पर @IGLSocial ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी।
शहरों में सीएनजी की कीमतें
- दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो है
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलो है।
- गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 87.89 रुपये प्रति किलो है।
- रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 89.57 रुपये प्रति किलो है।
- करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत 88.22 रुपये प्रति किलो है।
- मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ के कुछ हिस्सों में सीएनजी की कीमत 86.79 रुपये प्रति किलोग्राम है।
- अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत 89.83 रुपये प्रति किलो है।
- कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
3 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
18 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
19 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
21 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
23 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines