दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब वह अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। शख्स को पकड़ लिया गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं तो पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने हंगामा कर दिया। अब सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि आसुरी शक्तियों से मैं डरने वाली नहीं हूं।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे तूफानों से जूझने की आदत है। जब मैं DU में थी, तब हम एक प्रदर्शन कर रहे थे और पुतला जलाना था। पेट्रोल की वजह से मेरा चेहरा जल गया था। एक महीने तक मुझे परेशानी हुई थी, तब भी मैं रुकी नहीं थी।
किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं- रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि आज तो इतनी बड़ी ताकत दिल्ली की जनता, उनका प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है। आप सबने मुझे दिल्ली की बागडोर और जिम्मेदारी दी है, तो मेरे पास शक्तियों का अंबार है। मैं किसी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं। अपने बयान का वीडियो शेयर करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा कि मुझे तो तूफानों से जूझने की आदत है, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं।
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सीएम दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी। उन्होंने आगे कहा, “जब तक दिल्ली को उसका हक नहीं मिल जाता, वह आपके लिए लड़ती रहेंगी। आपसे लगातार लड़ते रहना मेरा प्रण है।”
यह भी पढ़ें : 13 दिन कहां थी अर्चना तिवारी, नेपाल बॉर्डर कैसे पहुंची? पुलिस ने किया बरामद, अब होगा खुलासा
20 अगस्त 2025 बुधवार को रेखा गुप्ता पर ‘जनसुनवाई’ के दौरान राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजी नामक शख्स ने हमला कर दिया था। बताया गया कि शख्स डॉग लवर था और कुत्तों को लेकर किए जा रहे फैसले से नाराज था। वह सीएम के आवास की रेकी कर रहा था और मौका मिलने के बाद हमला कर दिया था।
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
6 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
8 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
22 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines