Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता हमला मामले में बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, दिल्ली पुलिस आरोपी राजेश खिमजी को राजकोट ले जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पुलिस की मंशा पूरे घटनाक्रम में हमले के पीछे की संभावित साजिश और राजनीतिक मंशा का पर्दाफाश करना है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है क्या यह दिल्ली की सियासत को अस्थिर करने की कोशिश थी? हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। रिमांड में उससे पूरी घटना और उसने इसे क्यों अंजाम दिया इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने तैयार किया ब्लूप्रिंट, क्यों आरोपी को राजकोट लेकर जाएगी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनाक्रम की पूरी कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद इस केस में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपी के मोबाइल डिटेल निकाले गए हैं, उसने किस शख्स से कितनी बार और कब-कब बात की इसका पता किया गया है। राजकोट से दिल्ली के बीच के सफर और सीएम दिल्ली पर हमला करने तक आरोपी की हर मूवमेंट का पता लगाने के लिए उसे राजकोट लेकर जाया जा सकता है।
रेकी से साबित होता है हमला है सुनियोजित साजिश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खिमजी को पुलिस ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं, जिनमें आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया की गिरफ्तारी, उसका आपराधिक इतिहास, और हमले की सुनियोजित साजिश होने की आशंका शामिल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में सुनियोजित साजिश का दावा कर रही है। आरोपी का शालीमार बाग स्थित सीएम आवास की रेकी करना, आरोपी के सीसीटीवी वीडियो और फोन डिटेल साजिश को साबित करते हैं।
सीएम के नजदीक जाने पर होगी रोक, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5 FIR
फिलहाल पांच दिन की रिमांड में पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मामले में आरोपी से पूछताछ कर इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। बता दें राजेश खिमजी सकरिया के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार में वह बरी भी हो चुका है। पुलिस इस केस में सीएम की सुरक्षा में चूक एंगल को भी देख रही है। जिसके बाद अब सीएम की जनसुनवाई में किसी फरियादी के मुख्यमंत्री के ज्यादा नजदीक जाने पर रोक लगा दी गई है।
संबंधित खबरें
AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
42 mins agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
4 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
6 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
23 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines