Delhi CM Attacked: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मामले की छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने इस केस में मुख्य आरोपी और हमलावर आरोपी राजेश खिमजी के दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है।
दरअसल, पुलिस को आरोपी के मोबाइल से ऐसे 10 लोगों के नंबर मिले हैं जो नियमित उससे संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि जिस दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसने राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। अब पुलिस उससे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पैसे डालने का कारण पता कर रही है।
पुलिस कर रही क्रॉस एग्जामिनेशन
फिलहाल मुख्य आरोपी राजेश खिमजी को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस राजेश और उसके दोस्तों से पूछताछ कर उसके बयानों को वेरिफाई कर रही है। बता दें राजेश खिमजी राजकोट का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने उसे मानसिक रूप से बीमार और डॉग लवर बताया था।
पुलिस ने राजेश की कॉल डिटेल खंगाली, संपर्क में रहे 5 लोगों के लिए बयान
पुलिस मुख्य आरोपी राजेश खिमजी से संपर्क में रहे एक शख्स को आज शाम तक दिल्ली लेकर पहुंच सकती है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में राजेश खिमजी के अलावा करीब पांच अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। बता दें राजेश खिमजी ने बीते बुधवार को जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया था। पुलिस राजेश के पिछले कुछ महीने के कॉल डिटेल और मैसेज खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि ये हमला योजनागत तरीके से किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि राजेश ने सीएम के शालीबार बाग स्थित आवास की रेकी की थी।
ये भी पढ़ें: अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई, हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
4 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
5 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
9 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
9 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
13 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines