CM Atishi Nomination Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। सीएम आतिशी सोमवार को कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले वह कालकाजी मंदिर पहुंचीं और माथा टेका। फिर उन्होंने रोड शो किया। उनके साथ आप नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद आतिशी ने कहा कि आज वह अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगी। इससे पहले उन्होंने कालकाजी माई का आशीर्वाद लिया। कालकाजी माई का आशीर्वाद आप और कालकाजी, दिल्ली की जनता पर बना रहे। कालकाजी की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। वह कालकाजी का चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बल्कि कालकाजी की जनता लड़ रही है।
यह भी पढ़ें : Delhi Election में AAP-BJP के बीच पोस्टर वार, अरविंद केजरीवाल का दिखा नया अवतार
बीजेपी का झूठ पकड़ा गया : आतिशी
CM आतिशी ने आगे कहा कि एलजी साहब ने रविवार की शाम को बयान जारी किया कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, लेकिन दस्तावेज बिल्कुल साफ हैं। डीडीए की मीटिंग हुई, लैंड यूज बदला गया तो ये बिल्कुल साफ है कि बीजेपी का झूठ पकड़ा गया है। बीजेपी के नेता झुग्गियों में जाते हैं, वहां के लोगों के साथ खाना खाते हैं, बच्चों के साथ कैरम खेलते हैं और कुछ महीने बाद वो सारी झुग्गियां तोड़ देते हैं। बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी विरोधी पार्टी है, गरीब विरोधी पार्टी है और झुग्गियां तोड़ने के अलावा उन्होंने आज तक दिल्ली के झुग्गीवासियों के लिए कोई काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें : CM आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा था 40 लाख का चंदा, 10 घंटे में लोगों ने दान किए 17 लाख
नामांकन रैली भी निकालेंगी CM आतिशी
तय कार्यक्रम के अनुसार, कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आतिशी गिरी नगर गुरुद्वारे जाएंगी और वहां अरदास करेंगी। इसके बाद वह नामांकन रैली निकालेंगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आतिशी को कालकाजी से टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अलका लांबा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
42 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines