CM Arvind Kejriwal on ED Action: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पूरे देश के अन्दर ही हम देख रहे हैं कि नोटिस भेज-भेजकर परेशान किया जा रहा है। केवल विपक्ष के नेता ही नहीं बिजनेसमैन को भी तंग किया जा रहा है। व्यापारी देश छोड़कर जा रहे हैं। देश में डर का माहौल है और ये खतरनाक है।
ED कार्रवाई पर कांग्रेस के समर्थन को लेकर
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस समर्थन ना करें, तो क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने कहा क्लासरूम बनाने, बिजली, सड़कों का निर्माण, पानी में घोटाला किया गया है। हमारी इतनी मामले में जांच करवा ली कुछ नहीं निकला। कल सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही देखिए, शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है, इनके पास एक भी सबूत नहीं है। ये ना काम करने दे रहे हैं ना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा, AAP नेताओं की गिरफ्तारी पर बोलीं आतिशी
लोगों को टॉर्चर करके लिया जा रहा बयान
सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोगों को टॉर्चर करके बयान लिया जा रहा है। थोड़े दिनों बाद ये खत्म हो जाएगा, तो कुछ और ले आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि झूठे आरोप लगाकर विपक्षी नेताओं, दलों के साथ कुछ कारोबारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। वे केवल लोगों को एजेंसियों और जांचों में उलझाए रखना चाहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं में डर पैदा करने के लिए उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
22 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
23 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines